A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-8 : मुंबई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

आईपीएल-8 : मुंबई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

नई दिल्ली: फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 21वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेयरडेविल्स

आईपीएल-8 : मुंबई ने टॉस...- India TV Hindi
आईपीएल-8 : मुंबई ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली: फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 21वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डेयरडेविल्स आईपीएल-8 में अब तक खेले पांच मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस को अब तक खेले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक स्थान ऊपर सातवें पायदान पर है।

डेयरडेविल्स कोटला में पिछले नौ मैचों से जीत हासिल नहीं कर सके हैं। डेयरडेविल्स ने एक बदलाव करते हुए मनोज तिवारी की जगह शाबाज नदीम को जगह दी है।

दूसरी ओर मुंबई के कोरी एंडरसन उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के इस पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, श्रेयष अय्यर, युवराज सिंह, केदार जाधव, शाबाज नदीम, इमरान ताहिर, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, डोमनिक जोसेफ।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायडू, कीरन पोलार्ड, उन्मुक्त चंद, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, लेंडिल सिमंस, पार्थिव पटेल, मिशेल मैक्लेनगन, हार्दिक पांड्या।

Latest Cricket News