NZ vs PAK 1st T20I : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से दी मात, जीत में चमका ये युवा खिलाड़ी
NZ vs PAK 1st T20I : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से दी मात, जीत में चमका ये युवा खिलाड़ी
IANS
Published : Dec 18, 2020 07:29 pm IST, Updated : Dec 18, 2020 07:29 pm IST
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यक्रम के उपयोगी पारियों के सहारे नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया।
Image Source : GETTY IMAGESNZ vs PAK 1st T20I: New Zealand beat Pakistan by 5 wickets, this young players shine in victory
ऑकलैंड। अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जैकब डफी (33-4) के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट (57) के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क पर खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यक्रम के उपयोगी पारियों के सहारे नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया।
मेहमान टीम ने पहले नौ ओवर में 39 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मध्यक्रम की उपयोगी पारियों के सहारे टीम सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। कप्तान शादाब खान ने 42 और फहीम अशरफ ने 31 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से डफी ने 33 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा स्कॉट कुगेलिन ने तीन विकेट चटकाए।
पाकिस्तान से मिले 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ने भी पहले चार ओवर में मार्टिन गुप्टिल (6) और डेवन कॉन्वे (5) का विकेट गंवा दिया था।
लेकिन सिफर्ट के 57, ग्लेन फिलिप्स के 23 और मार्क चैपमैन के 34 रनों की बदौलत कीवी टीम ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।