पुणे: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डारेन लेहमन ने पुणे टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज स्टीव ओ कीफ की जमकर तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया ने कीफ की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 333 रनों से हराया।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' ने रविवार को लेहमन के हवाले से कहा, ‘मैंने मिशेल जॉनसन के बाद ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी थी। यह अद्वितीय थी। कुल 12 विकेट लेना और एक पारी में 35 रनों पर 6 विकेट हासिल करना खास बात है।’ ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘आप एक खिलाड़ी के तौर पर ऐसा कुछ करने की आशा करते हैं। नाथन लॉयन ने भी अच्छी गेंदबाजी की। नाथन पर अच्छा प्रदर्शन करना का चारों ओर से दबाव था। लेकिन ओ कीफ ने जो किया वह अद्वितीय रहा। दोनों ही स्पिन गेंदबाज बेहतरीन रहे।’
इन्हें भी पढ़ें:
लेहमन ने कहा, ‘ओ कीफ पहले टेस्ट मैच में 'मैन ऑफ द मैच' के हकदार थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। इसमें कप्तान स्टीव स्मिथ की टीम की दूसरी पारी में 109 रनों की भागेदारी अहम थी। इसके अलावा पहली पारी में मैट रेनशॉ की अर्धशतकीय पारी ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।’
Latest Cricket News