1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक हार का मतलब यह नहीं कि सीरीज गंवा दी: सचिन तेंदुलकर

एक हार का मतलब यह नहीं कि सीरीज गंवा दी: सचिन तेंदुलकर

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 04:06 pm IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी।

Sachin Tendulkar | PTI Photo- India TV Hindi
Sachin Tendulkar | PTI Photo

नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी। भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम दोनों ही पारियों में 110 रन बनाने में भी नाकाम रही। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार सुबह नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने वाले तेंदुलकर ने कहा कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी कुछ तय नहीं है। मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद तेंदुलकर ने कहा, ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर बात करूं तो यह हमारे लिए कड़ा टेस्ट मैच था। लेकिन यह खेल का हिस्सा है। इस हार का मतलब यह नहीं कि हमने सीरीज गंवा दी, सीरीज में अब भी कुछ तय नहीं है। भारतीय टीम के जज्बे को जानने के कारण मुझे पता है कि वे वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस बारे में पता है क्योंकि जब हम उन्हें हराते हैं तो हमें भी पता होता है कि वे कड़ी वापसी करेंगे। मुझे कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देगी।’ 

इन्हें भी पढ़ें: 

तेंदुलकर ने कहा कि हर टीम और खिलाड़ी के करियर में मुश्किल लम्हें आते हैं और यही खेल को रोमांचक बनाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने के बाद 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने कहा, ‘अच्छे लम्हें भी होते हैं और मुश्किल लम्हें भी और यह इस पर निर्भर करता है कि आप गिरने के बाद अपने पैरों पर फिर कैसे खड़े होते हैं और मुकाबला करते हैं। यही चीज खेल को रोमांचक बनाती है। खिलाड़ी इसी के लिए खेलते हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल