PAK vs SA 2nd Test, Day 2 : नोटर्जे के 5 विकेट के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 104/4
PAK vs SA 2nd Test, Day 2 : नोटर्जे के 5 विकेट के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 104/4
IANS
Published : Feb 05, 2021 08:29 pm IST, Updated : Feb 05, 2021 08:29 pm IST
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तेज गेंदबाज एनरिक नोट्र्जे की पांच विकेट की मदद से मेजबान पाकिस्तान को पहली पारी में 272 रन पर आउट कर दिया।
Image Source : GETTY IMAGESPAK vs SA 2nd Test, Day 2: South Africa made 104/4 after 5 wickets of Notarje
रावलपिंडी। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तेज गेंदबाज एनरिक नोट्र्जे की पांच विकेट की मदद से मेजबान पाकिस्तान को पहली पारी में 272 रन पर आउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 106 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (21 गें पर 15 रन) और रासी वान डेर डूसन (0) को पहली ही गेंद पर आउट कर तेज गेंदबाज हसन अली ने लगातार दो झटके दिए लेकिन वह हैट्रिक नहीं ले सके।
पाकिस्तानी पारी के दौरान नाबाद 78 रन बनाने वाले फहीम अशरफ ने फाफ डु प्लेसिस का विकेट झटका और इसके बाद स्पिनर नौमान अली को सलामी बल्लेबाज एडन मार्कराम का विकेट मिला।
फिर कप्तान क्विंटन डी कॉक (11 गेंद, 24 रन नाबाद) ने पांच चौके मारे।
इससे पहले, अशरफ और कप्तान बाबर आजम ने चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। आजम को नॉर्टजे ने आउट किया। इसके बाद अशरफ ने पाकिस्तान को 250 रनों के स्कोर के पार पहुंचाया।