1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : विराट कोहली का मेरी मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है - जो रूट

IND vs ENG : विराट कोहली का मेरी मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है - जो रूट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2021 07:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 07:57 pm IST

दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में रूट ने कहा कि वह शनिवार को और बड़ी पारी के लिये तैयार होंगे। 

IND vs ENG: Virat Kohli's helping me shows his good sportsmanship - Joe Root- India TV Hindi
IND vs ENG: Virat Kohli's helping me shows his good sportsmanship - Joe Root Image Source : VIDEOGRAB TWITTER/@BCCI

चेन्नई। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरूआती दिन शानदार शतक जड़ने के बाद कहा कि उनकी टीम पहली पारी में 600 से 700 रन का स्कोर खड़ा करना चाहेगी। रूट का यह 100वां टेस्ट है, जब वह यहां पहले टेस्ट के पहले दिन मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हो रहे थे, तब मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली उनकी मदद को आगे आये। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने रूट के शानदार शतक की बदौलत स्टंप तक तीन विकेट पर 263 रन बना लिये। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : लार की तरह प्रभावी नहीं है पसीना, पहले दिन के खेल के बाद जसप्रीत बुमराह ने कही ये बात

रूट ने भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों की रिवर्स स्विंग का बखूबी सामना किया। दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में रूट ने कहा कि वह शनिवार को और बड़ी पारी के लिये तैयार होंगे। 

उन्होंने कहा,‘‘हां, मैं कल और बड़ी पारी खेलना चाहूंगा। उम्मीद करता हूं कि मैं क्रीज पर लौटूं, यह थोड़ा निराशाजनक रहा लेकिन विराट (कोहली) का मेरा (मांसपेशियों की जकड़न के बाद) मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है। यह लंबा दिन था और फिर कुछ ओवरों के बाद मैंने कुछ तरल पदार्थ लिया।’’ 

ये भी पढ़ें - IPL 2021 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ने भेजा नाम, मिशेल स्टार्क ने लिया ये बड़ा फैसला

पिच के बारे में बात करते हुए और इस पर कितने रन जुटाये जा सकते हैं, रूट ने कहा, ‘‘हमें देखना होगा और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी होगी कि हम अगर 600-700 रन बना सकें। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : कुलदीप यादव को ना खिलाने पर माइकल वॉन ने लगाई टीम इंडिया को फटकार, कह दी ये बात

पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना अच्छा है। अगर हम कल पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं या फिर तीसरे दिन तक तो चीजें हमारे लिये तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। और फिर नहीं पता कि इसके बाद क्या हो सकता है।’’ 

रूट श्रीलंका के खिलाफ इससे पिछली श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे लेकिन कहा कि वहां के हालात की तुलना भारत से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिये सचमुच अच्छी शुरूआत रही है और हमें इसका फायदा उठाना होगा और इस दौरे पर हमारी चुनौती यही होगी। हमें इन परिस्थितियों में लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल