1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi 2026: होली पर बनाएं बिहार का ट्रेडिशनल चंपारण मटन, दिल्ली वाले भी पूछेंगे रेसिपी

Holi 2026: होली पर बनाएं बिहार का ट्रेडिशनल चंपारण मटन, दिल्ली वाले भी पूछेंगे रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 27, 2026 10:22 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:24 am IST

चंपारण मटन, जिसे 'अहुना मटन' या 'हांडी मटन' भी कहा जाता है, अपनी खास खुशबू और सोंधे स्वाद के लिए मशहूर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं होता और इसे मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर होली के मौके पर आप हांडी मटन ट्राय करना चाहते हैं तो फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

ट्रेडिशनल चंपारण मटन रेसिपी- India TV Hindi
ट्रेडिशनल चंपारण मटन रेसिपी

होली के मौके पर कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं। इस दिन हर घर में बहुत सारी चीजें कॉमन खाने को मिलती है। लेकिन एक चीज ऐसी भी जो हर नॉनवेज लवर्स के घर पर चखने को मिलेगी, वो है मटन। ज्यादातर नॉनवेज लवर्स होली के मौके पर मटन खाते हैं। इसे लोग अलग अलग तरह से बनाते हैं लेकिन क्या कभी आपने बिहार की ट्रेडिशनल चंपारण स्टाइल मटन ट्राय की है? अगर नहीं तो इस होली आप घर पर बिहारी स्टाइल चंपारण मटन खा सकते हैं। बिहारी स्टाइल चंपारण मटन आपकी होली को और भी रंगीन बना देगा। यहां हम आपके लिए चंपारण मटन की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

मटन - 1 किलो

प्याज - 750 ग्राम
सरसों का तेल - 200 मिलीलीटर
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
साबुत लहसुन की गांठ - 3-4
खड़े मसाले - तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च
पिसे मसाले - हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि 

मैरिनेशन 
एक बड़े बर्तन में मटन, कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सभी पिसे मसाले, नमक और थोड़ा सा ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें। इसे हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि प्याज अपना पानी छोड़ने लगे।

हांडी तैयार करना
मिट्टी की हांडी लें और उसके अंदरूनी हिस्से में थोड़ा सरसों का तेल लगाकर चिकना कर लें। अब इसमें मैरिनेट किया हुआ मटन डालें। बीच-बीच में साबुत लहसुन की गांठे भी डाल दें।

हांडी को सील करें
हांडी का ढक्कन लगाएं और किनारों को गूंथे हुए आटे से अच्छी तरह सील कर दें ताकि भाप बाहर न निकल सके।

धीमी आंच पर पकाएं
हांडी को कोयले की धीमी आंच या गैस पर 'तवा' रखकर धीमी आंच पर रखें। इसे लगभग 60 से 90 मिनट तक पकने दें। हर 15-20 मिनट में हांडी को कपड़े से पकड़कर धीरे से हिलाएं ताकि मटन नीचे न चिपके।

परोसें
आंच बंद करने के बाद हांडी को 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर सावधानी से सील खोलें। गरमा-गरम चंपारण मटन तैयार है। इसे रोटी, चावल के साथ सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल