अगर रात में अच्छी और पूरी नींद न ली जाए तो पूरा दिन आलस से भरा रहता है। रात में जिन लोगों को ठीक से नींद नहीं आती, लंबे समय में उनके शरीर पर इसका असर दिखाई देने लगता है। अमेरिका के एक हार्ट सर्जन डॉक्टर जेरेमी लंदन की मानें तो नींद की कमी से नतीजे सिर्फ खराब मूड से कहीं अधिक गंभीर होते हैं। नींद के शारीरिक आधार और अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक को नजरअंदाज करना जिंदगी और मौत का मामला हो सकता है। आइये जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए आपको रात में कितने घंटे सोना चाहिए?
डॉक्टर ने बताया कि ऐसा नहीं है कि आप ज्यादा आराम कर रहे हैं तो आप ज्यादा स्वस्थ होंगे और कम आराम करना तो निश्चित रूप से खतरनाक होता है। नींद का समय और स्वास्थ्य जोखिमों के बीच संबंध को एक U-आकार के वक्र के रूप में दिखाया जाता है। जिसमें 6 घंटे से कम या 9 घंटे से अधिक सोना खतरनाक है, जबकि 6 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना सबसे अच्छा माना गया है।
यानि आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है और ऐसा लंबे समय तक चल रहा है। तो ये खतरनाक है। लेकिन 9 घंटे से ज्यादा नींद लेने से खतरा और भी बढ़ जाता है। हम सभी की अपनी बायोलॉजिकल क्लॉक होती है और हम रात में जागने वाले प्राणी नहीं हैं। इसलिए 7-8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए सबसे अच्छा है।
हेल्दी रहने के लिए हमारी दैनिक लय (circadian rhythm)का महत्व है, इंसान की शरीर सूर्य के साथ चलता है और हमारा शरीर उसी तरह से डिजाइन किया गया है। सूर्य के साथ जागना और सूर्यास्त के साथ आराम करना, जब हम इस प्राकृतिक लय का उल्लंघन करते हैं, तो हमारी इंटरनल केमिस्ट्री बिगड़ने लगती है। जब हम सूरज उगने के साथ जागते और सूरज डूबने पर सोते हैं। तो इससे हार्मोन सही तरीके से एक्टिव रहते हैं। जबकि रात में जागने से गलत समय पर हार्मोन एक्टिव होने लगते हैं, जिससे आपकी भूख, अलग-अलग चीजों की इच्छा और आपका मूड सब कुछ बदलने लगता है। इससे तनाव का स्तर भी बढ़ जाता है।
डॉक्टर ने बताया कि एक खराब रात से आपकी सेहत खराब नहीं होगी, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक नींद की समस्या से जूझने के बारे में कड़ी चेतावनी जारी की। सालों तक नियमित दिनचर्या न अपनाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप इसे लंबे समय तक झेलते हैं, तो आपको टाइप 2 डायबिटीज, दिल की बीमारियां और कुछ तरह के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम 6 घंटे की नींद जरूर लें।
|
सोच समझकर चुनें नमक, पिंक सॉल्ट खाने से बच्चों में बढ़ रहा है थायरॉइड, ये हैं आयोडीन की कमी के लक्षण |
संपादक की पसंद