1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए या बिना भिगोए? जानें सेहत के लिए ये ड्राईफ्रूट है कितना फायदेमंद?

अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए या बिना भिगोए? जानें सेहत के लिए ये ड्राईफ्रूट है कितना फायदेमंद?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 27, 2026 10:56 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:56 am IST

Right Way To Eat Figs: कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का सेवन, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसे खाने का सही तरीका क्या है चलिए जानते हैं?

अंजीर- India TV Hindi
अंजीर Image Source : YOUTUBE - ROSS RADDI

अंजीर (Fig) एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खज़ाना माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए या बिना भिगोए। अगर आप भी इस ड्राईफ्रूट को कैसे खाएं, इसे लेकर असंजस की स्थिति इ रहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे खाने का सही तरीका?

कैसे खाना चाहिए अंजीर?

 सूखा अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए सीधे खाने पर कुछ लोगों को गैस या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए अंजीर को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। 6–8 घंटे पानी में भिगोने से यह नरम हो जाता है और पाचन आसान हो जाता है।भिगोया हुआ अंजीर शरीर में पोषक तत्वों (आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम) के अवशोषण में मदद करता है। साथ ही कब्ज की समस्या में सुबह खाली पेट भिगोया अंजीर ज्यादा असरदार माना जाता है।इसलिए अंजीर को भिगोकर खाना बेहतर विकल्प है, खासकर अगर पाचन कमजोर हो।

अंजीर के स्वास्थ्य लाभ:

  • बेहतर पाचन तंत्र: अंजीर में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

  • मजबूत हड्डियां: कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत होने के कारण, अंजीर  हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है।

  • हृदय स्वास्थ्य: पोटैशियम की अधिकता और सोडियम की कमी के कारण, अंजीर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

  • वजन प्रबंधन: हाई फाइबर युक्त होने के कारण, यह भूख को कम करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।

  • ग्लोइंग स्किन और बाल: एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व त्वचा को पोषण देते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। 

कितना और कब खाएं?

रोज 1–2 अंजीर खाना पर्याप्त हैं।रात में एक या दो अंजीर को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसे खाएं और इसका पानी पिएं।डायबिटीज़ के मरीज मात्रा नियंत्रित रखें, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।