Pakistan-Afghanistan War Live Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की जंग तेज होती जा रही है। दोनों देश एक-दूसरे हमला कर रहे हैं। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की 22 फरवरी की उस एयरस्टाइक का बदला लिया है, जिसमें अफगान नागरिक मारे गए थे। अफगानिस्तान की सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, कारी मोहम्मद फसीहुद्दीन ने पाकिस्तानी मिलिट्री सरकार को चेतावनी दी है। फसीहुद्दीन ने कहा कि हमारे पास अफगानिस्तान की रक्षा करने की क्षमता है। अगर पाकिस्तान अब भी अपना रवैया नहीं बदलता है, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान का ऑपरेशन 'प्रधानमंत्री के निर्देश पर' जारी है। इससे पहले पाकिस्तान आर्मी के एक स्पोक्सपर्सन ने न्यूज ब्रीफिंग में अपडेट्स शेयर करते हुए बताया था कि पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक्स ने अफगानिस्तान में 22 जगहों पर मिलिट्री टारगेट्स को निशाना बनाया, कम से कम 83 पोस्ट्स तबाह हो गईं और 17 पर कब्जा कर लिया गया, 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के अलावा, 27 अन्य घायल हुए हैं। एक तरफ जहां अफगानिस्तान में पाकिस्तान का ऑपरेशन जारी है तो वहीं तालिबान के प्रवक्ता ने तस्नीम न्यूज एजेंसी को बताया कि पाकिस्तान बातचीत से मसले सुलझाने को तैयार नहीं है।
तालिबान द्वारा किए जा रहे जवाबी हमले से अब पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने “पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। शहबाज ने कहा, पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को कुचल देगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तेजी से बदल रहे हालात पर ताजा अपडेट्स जानने के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।