रंगों का त्योहार होली नजदीक है। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है, बाजारों में गुलाल, रंग, पिचकारी बिकने लगे हैं। होली के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले रंग और गुलाल में केमिकल्स होते हैं जो स्किन को डैमेज कर देते हैं, जिससे स्किन फटने लगती है। रंग से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स को देखते हुए कुछ लोग इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट नहीं कर पाते। लेकिन कुछ जरूरी स्किन केयर रूटीन फॉलो कर आप स्किन को खराब होने से बचा लेते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स से खुद को बचा सकते हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से रंग त्वचा पर नहीं चढ़ता। इसके लिए आप नारियल तेल को अपनी स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें। रात को सोने से पहले नारियल तेल से स्किन की मालिश करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है।
बेसन और दही फेस पैक
चेहरे की रंगत साफ करने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है। ऐसे में होली से पहले इसे आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर स्किन को डैमेज होने से बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेसन में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है और होली से पहले आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ इसे मॉइश्चराइज भी करता है। होली से पहले इसे इस्तेमाल करने से ये स्किन को डैमेज होने से बचाता है।
सरसों या बादाम का तेल
चेहरे और हाथ पैरों पर सरसों या बादाम का तेल लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन पर नेचुरल शील्ड की तरह काम करता है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाने से स्किन को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।