1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Hair Care Tips For Holi 2026: होली के मौके पर इस तरह करें बालों की देखभाल, बालों पर नहीं चढ़ेगा रंग

Hair Care Tips For Holi 2026: होली के मौके पर इस तरह करें बालों की देखभाल, बालों पर नहीं चढ़ेगा रंग

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 26, 2026 07:55 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 07:55 am IST

होली का त्योहार खुशियों और रंगों का संगम है, लेकिन ये रंग अक्सर आपके बालों की चमक चुरा लेते हैं। सिंथेटिक रंगों में मौजूद केमिकल्स बालों को रूखा, बेजान और दोमुंहा बना सकते हैं। ऐसे में होली के मौके पर इस तरह बालों की देखभाल कर सकते हैं।

Hair Care Tips For Holi 2026- India TV Hindi
Hair Care Tips For Holi 2026 Image Source : FREEPIK

होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग जमकर रंग खेलते हैं, लेकिन इन रंगों में केमिकल्स होता है जो बालों को बेजान, रूखा और कमजोर बना देता है। केमिकल वाले गुलाल और रंग स्कैल्प को बुरी तरह डैमेज करते हैं। ऐसे में होली के मौके पर बालों की खास देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। स्कैल्प गंदे होने की वजह से डैंड्रफ और हेयरफॉल की समस्या होती है। होली के बाद कुछ लोगों के बाल इतने ड्राई हो जाते हैं कि इन्हें ठीक करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

तेल की मालिश

बालों में अच्छी तरह से सरसों, नारियल या जैतून के तेल से मालिश करें। तेल की परत रंगों को बालों के शाफ्ट के अंदर जाने से रोकती है।

बालों को खुला न छोड़ें
खुले बाल ज्यादा रंग सोखते हैं और उलझकर टूटते हैं। बेहतर होगा कि आप एक टाइट चोटी या जूड़ा बना लें।

लीव-इन कंडीशनर
अगर आप तेल नहीं लगाना चाहतीं, तो लीव-इन कंडीशनर या सीरम की एक मोटी परत लगाएं।

कैप या स्कार्फ
अपने सिर को ढंकने के लिए स्टाइलिश स्कार्फ या बंदना का इस्तेमाल करें। यह रंगों से सीधा संपर्क काफी हद तक कम कर देता है।

होली के बाद बालों की सफाई

ब्रश से झाड़ें
सबसे पहले सूखे बालों को धीरे-धीरे हिलाकर या मोटे दांतों वाली कंघी से एक्स्ट्रा सूखा रंग झाड़ लें।

ठंडे पानी का इस्तेमाल 
बालों को धोने के लिए हमेशा सादे या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी रंगों को बालों में "सेट" कर सकता है।

माइल्ड शैंपू
किसी सल्फेट-फ्री या क्लींजिंग शैम्पू का उपयोग करें। अगर रंग ज्यादा गहरा है, तो स्कैल्प पर नींबू का रस मलने से वह आसानी से निकल जाता है।

हेयर मास्क है जरूरी
रंगों के कारण हुई ड्राईनेस को दूर करने के लिए दही और शहद का हेयर मास्क लगाएं या एक अच्छा डीप कंडीशनर इस्तेमाल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल