1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. देसी घी से मिलेगी कांच जैसी दमकती त्वचा, ये परेशानियां होंगी दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

देसी घी से मिलेगी कांच जैसी दमकती त्वचा, ये परेशानियां होंगी दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 26, 2026 11:58 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 12:05 am IST

स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं।

स्किन के लिए घी - India TV Hindi
स्किन के लिए घी Image Source : स्किन के लिए घी

देसी घी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में घी को पोषण देने वाला, त्वचा को अंदर से मजबूत करने वाला और निखार बढ़ाने वाला तत्व माना गया है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन A, D, E और K स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। फिर भी बहुत कम लोग इसके असली ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। कई बार लोग चेहरे पर सीधे घी लगा लेते हैं या गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। सही तरीका और सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो देसी घी रूखी, बेजान और उम्रदराज दिखने वाली त्वचा को फिर से मुलायम और ग्लोइंग बना सकता है। अगर आप भी बिना महंगे प्रोडक्ट्स के प्राकृतिक तरीके से अपनी त्वचा में निखार लाना चाहती हैं, तो जान लीजिए इसका इस्तेमाल कैसे करें? 

चेहरे के लिए देसी घी

  • ड्राई स्किन से दिलाए छुटकारा: घी त्‍वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ-साथ स्किन को मुलायम, चमकदार और खुबसूरत बनाने में मदद करता है। यदि आपकी स्किन अधिकतर ड्राई या सूखी रहती है, तो अपनी त्वचा पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घी की कुछ बूंदें लें और अपनी त्वचा पर लगाएं। आप बस कुछ मिनट के लिए घी की मालिश करें और यह आपकी त्‍वचा को अच्‍छा बनाएगा।

  • झुर्रियां भगाए: घी में मौजूद विटामिन ई, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी-एजिंग को बढ़ावा देते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम कर उसे जवां और चमकदार बनाते हैं। नियमित रूप से शुद्ध देशी घी का सेवन और त्वचा पर रात में मालिश करने से त्वचा को अंदर से पोषण, नमी और कोलेजन बढ़ता है, जिससे फाइन लाइन्स दूर होती हैं और त्वचा कोमल व बेदाग बनी रहती है।

  • लिप्स बनाए सॉफ्ट: घी फटे होंठों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन होंठों की गहराई से पोषण करते हैं, जिससे वे नरम, चमकदार और गुलाबी बनते हैं। लिप बाम की तरह इसे दिन में कई बार या रात में लगाकर रखने से रूखेपन और पपड़ीदार त्वचा को ठीक करने में मदद मिलती है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल