Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिर्फ 1 वीजा से घूम सकते हैं यूरोप के 29 देश, जानें क्या है शेंगेन वीजा और इसकी खासियत

सिर्फ 1 वीजा से घूम सकते हैं यूरोप के 29 देश, जानें क्या है शेंगेन वीजा और इसकी खासियत

Written By: Sunil Chaurasia Published : Feb 27, 2026 10:49 am IST, Updated : Feb 27, 2026 10:49 am IST

अगर आपके पास शेंगेन वीजा है तो आप यूरोपीय देशों के अलावा और भी कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं।

Schengen Visa, Visa free countries, schengen visa for Indians, schengen visa benefits, schengen visa- India TV Paisa
Photo:FREEPIK शेंगेन वीजा के जरिए वीजा-फ्री एंट्री देते हैं 29 यूरोपीय देश

अगर आप कई यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं तो शेंगेन वीजा आपकी काफी मदद कर सकता है। शेंगेन (Schengen) वीजा एक बेहद शक्तिशाली वीजा है, जिसके जरिए आप फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, ऑस्ट्रिया, ग्रीस जैसे यूरोप के 29 देशों में बिना किसी रोक-टोक के एंट्री कर सकते हैं और घूम-फिर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके पास शेंगेन वीजा है तो आप यूरोपीय देशों के अलावा और भी कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं। दरअसल, किसी भी व्यक्ति को शेंगेन वीजा जारी करने से पहले उसकी सख्त जांच-पड़ताल की जाती है। ऐसे में, किसी भी व्यक्ति को शेंगेन वीजा मिलना कोई मामूली बात नहीं है।

शेंगेन वीजा के जरिए वीजा-फ्री एंट्री देने वाले यूरोपीय देश

शेंगेन वीजा के जरिए आप ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया, नीदरलैंड, स्लोवाकिया, बेल्जियम, फिनलैंड, नॉर्वे, स्लोवेनिया, बुल्गारिया, फ्रांस, पोलैंड, स्पेन, क्रोएशिया, जर्मनी, पुर्तगाल, स्वीडन, चेक गणराज्य, ग्रीस, रोमानिया, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क, हंगरी, लातविया, आइसलैंड, इटली, लिथुआनिया, लिकटेंस्टीन, लक्जमबर्ग और माल्टा में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इनके अलावा, आप बेलारूस, साइप्रस, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, कोलंबिया, किर्गिस्तान, सर्बिया, ग्वाटेमाला, निकारागुआ, वेटिकन सिटी, अल्बानिया, जॉर्जिया, फिलीपींस जैसे कई अन्य देशों में भी शेंगेन वीजा के जरिए एंट्री प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि आप शेंगेन वीजा के जरिए आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश नहीं कर सकते है।

शेंगेन वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

शेंगेन वीजा के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसके लिए आपके पास यात्रा की तारीख से कम से कम 3 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट, आने-जाने की फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, कम से कम 30,000 यूरो के कवर वाला ट्रेवल इंश्योरेंस, पिछले 3-6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और पिछले 2-3 सालों का ITR होना चाहिए।

आवेदन कहां करना होगा

जहां आप सबसे ज्यादा दिन रुकने वाले हैं, आपको उस देश के दूतावास में आवेदन करना होगा। अगर आप सभी देशों में लगभग बराबर दिन रुकने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उस देश के दूतावास में आवेदन करना होगा, जहां आप सबसे पहले एंट्री लेंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement