1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI vs Post Office: 5 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, कौन-कितना दे रहा है ब्याज

SBI vs Post Office: 5 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न, कौन-कितना दे रहा है ब्याज

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 27, 2026 09:00 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 09:00 am IST

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी स्कीम पर 6.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

sbi, sbi fd, sbi fixed deposit, sbi fd rates, sbi fixed deposit rates, sbi 5 years fd rates, sbi hig- India TV Hindi
एसबीआई या डाकघर, 5 साल की एफडी पर कौन दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज Image Source : PTI/INDIA POST

SBI vs Post Office FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी। रेपो रेट घटाए जाने की वजह से देश के तमाम बैंकों ने एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज में भी कटौती कर दी थी। हालांकि, पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम की ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं हुई। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को अभी भी पहले की तरह ही बंपर ब्याज दे रहा है। भविष्य में पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम की ब्याज दरों में कटौती होगी या नहीं, ये तो समय बताएगा। लेकिन, 31 मार्च 2026 तक नया खाता खुलवाने वाले ग्राहकों को पहले की तरह ही बंपर ब्याज मिलता रहेगा। यहां हम जानेंगे कि भारतीय स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस में से कौन 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी स्कीम पर 6.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी स्कीम पर 6.05 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर, अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी यानी टाइम डिपोजिट के नाम से जाना जाता है। हालांकि, टीडी बिल्कुल एफडी की तरह ही होता है, जिसमें ग्राहकों को एक तय समय के बाद फिक्स रिटर्न के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस में सभी उम्र के ग्राहकों को एक समान ब्याज मिलता है। 5 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम में पोस्ट ऑफिस, एसबीआई की तुलना में सामान्य ग्राहकों को 1.45 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 0.45 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.35 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा