1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, एक ही झटके में बुमराह और बोल्ट का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, एक ही झटके में बुमराह और बोल्ट का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2026 10:46 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:46 am IST

Arshdeep Singh Record: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में तीन विकेट लिए। तीन विकेट लेकर उन्होंने ट्रेंट बोल्ट का एक बेहद का खास रिकॉर्ड चकनाचूर किया है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AP

Arshdeep Singh Record: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 3 विकेट हासिल किए। इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर वह अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अर्शदीप सिंह ने ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, रेयान बर्ल और टोनी मुनयोंगा को पवेलियन भेजा। इस मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर में 24 रन खर्च किए। अर्शदीप इस वर्ल्ड कप में अभी तक 8 विकेट ले चुके हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में वह अब तक कुल 35 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा है, जिनके नाम 34 विकेट थे। इसके साथ टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप के पास कई बॉलर्स को पीछे छोड़ने का मौका

बात अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की करें तो यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 43 मैचों में 50 विकेट झटके हैं, जबकि दूसरे स्थान पर एडम जम्पा है, जिनके नाम 25 मैचों में 44 विकेट हैं। राशिद खान 43 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब देखना ये होगा कि अर्शदीप आने वाले मैचों में इन प्लेयर्स को पीछे छोड़ सकते हैं या नहीं। टीम इंडिया का अगला मैच इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से होगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

अर्शदीप के बाद इन गेंदबाजों का नाम लिस्ट में शामिल

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। बुमराह ने 23 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। उसके बाद लिस्ट में आर अश्विन का नाम है। अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 32 विकेट हासिल किए थे। अश्विन के बाद इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम है। पांड्या ने अब तक 30 मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

IND vs WI: अगर इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल