1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: अगर इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

IND vs WI: अगर इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा? कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2026 06:53 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 06:57 am IST

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच हारी है और वो हार सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिली थी।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AP

IND vs WI Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दिनों सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। 26 फरवरी को दो-दो सुपर 8 के मैच खेले गए। दिन का दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 72 रनों से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। भारत को यहां से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 मैच एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मैच की तरह होगा।

सुपर-8 में टीम इंडिया का आखिरी मैच वेस्टइंडीज से

भारत सुपर 8 स्टेज में अपना आखिरी मैच वेस्टइंडीज से 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलेगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है तो क्या होगा। क्या मैच रद्द होने की स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी, तो आइए हम आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।

अगर रद्द हुआ IND vs WI मैच तो क्या होगा?

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला अगर रद्द होता है तो उस स्थिति में दोनों - दोनों टीमों को एक एक अंक मिलेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के खाते में तीन अंक और वेस्टइंडीज के खाते में भी तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन वेस्टइंडीज का नेट रन रेट बेहतर है तो उस स्थिति में विंडीज की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। टीम इंडिया का नेट रन रेट इस वक्त -0.100 है। वहीं वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है। अब टीम इंडिया के पास इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता है और वो है जीत। टीम इंडिया सिर्फ मैच जीतकर ही यहां से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच हारी है टीम इंडिया

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो उसके अलावा टीम इंडिया को अभी तक सभी मैचों में जीत मिली है। सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में सभी 4 मुकाबले जीते थे। भारत ने अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया था।

यह भी पढ़ें

ICC T20 WC 2026: अब पाकिस्तान का क्या होगा, दो टीमें करेंगी उसकी किस्मत का फैसला

टीम इंडिया जीती, लेकिन शिवम दुबे ने खड़े कर​ दिए बड़े सवाल, किया शर्मनाक काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल