1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 27, 2026 07:10 am IST,  Updated : Feb 27, 2026 07:26 am IST

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह से पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

Rinku Singh- India TV Hindi
रिंकू सिंह Image Source : AP

Rinku Singh Father passed away: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था।

वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे रिंकू सिंह के पिता

रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खचंद्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे।

रिंकू सिंह ने छोड़ा था प्रैक्टिस सेशन

मंगलवार 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन इसमें रिंकू सिंह ने हिस्सा नहीं लिया था और वह पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे। उनके अलावा बाकी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। इसके बाद ही खबर आई कि उनके पिता काफी बीमार हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में खेलने का मौका मिला था। वह सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच का भी हिस्सा थे। लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनका बल्ला नहीं चल रहा था। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वह टीम इंडिया से जुड़ गए थे। लेकिन इस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें

ICC T20 WC 2026: अब पाकिस्तान का क्या होगा, दो टीमें करेंगी उसकी किस्मत का फैसला

टीम इंडिया जीती, लेकिन शिवम दुबे ने खड़े कर​ दिए बड़े सवाल, किया शर्मनाक काम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल