गुयाना: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 74 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो बाबर आजम और हसन अली रहे। बाबर आजम ने जहां शानदार सेंचुरी जमाई वहीं हसन अली ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट पर 282 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 44.5 ओवर में 208 रन पर आउट कर दिया। कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए और अली का शिकार हुए। बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर भेजे गए आजम ने नाबाद 125 रन बनाए जो वनडे में उनका पांचवां और कैरेबियाई टीम के खिलाफ पांच पारियों में चौथा शतक है। उन्होंने 132 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके जड़े।
इन्हें भी पढ़ें:
आजम का इमाद वसीम ने बखूबी साथ निभाते हुए नाबाद 43 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट की अटूट साझेदारी में 99 रन जोड़े। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर कैरेबियाई टीम ने गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलते हुए अपने 6 विकेट सिर्फ 75 रन पर गंवा दिए। होल्डर और एशले नर्स (44) ने सातवें विकेट के लिए 58 रन जोड़कर टीम को और शर्मिंदगी से बचाया।
Latest Cricket News