1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बिना फैंस के टी20 विश्वकप नहीं खेलना चाहते हैं पाकिस्तान के इमाम उल हक, बताया ये कारण

बिना फैंस के टी20 विश्वकप नहीं खेलना चाहते हैं पाकिस्तान के इमाम उल हक, बताया ये कारण

पाकिस्तान क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक़ का मानना है कि बिना फैंस के कोई भी मैच नहीं खेला जाना चाहिए।

Imam Ul Haq- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Imam Ul Haq

कोरोना महामारी के कारण सभी क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी ये चाहते है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्वकप बिना फैंस के कराया जाए। जिसको लेकर तमाम कोशिशें जारी हैं। मगर इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक़ का मानना है कि बिना फैंस के कोई भी मैच नहीं खेला जाना चाहिए। जिससे क्रिकेट का रंग फीका हो जायेगा।

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर से तक ऑस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन इसके आयोजन पर संकट बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग तो इसे दर्शकों के बिना आयोजित करने का सुझाव दे रहे हैं।

इमाम ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, "व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि अगर यह होता है तो इसका आयोजन दर्शकों की मौजूदगी में होना चाहिए, क्योंकि इसका आकर्षण खिलाड़ियों और सभी के लिए कुछ और है।"

ये भी पढ़ें : …जब शोएब अख्तर के सामने बल्लेबाजी करते हुए ब्रेट ली के छूट गए थे पसीने

उन्होंने कहा, "हालांकि इसका फैसला आईसीसी को करना है और हम उसका सम्मान करेंगे। उम्मीद करते हैं कि अच्छा होगा। लेकिन हमें साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी है।"

वहीं अंत में उनसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो दिवसीय फिटनेस टेस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "फिटनेस टेस्ट अच्छा है और खिलाड़ियों को हमेशा फिट रहना चाहिए। यह काफी मजेदार था। मैंने इसका आनंद लिया। फिटनेस टेस्ट खुद का मूल्यांकन करने के लिए है और खिलाड़ियों के लिए भी बहुत अच्छा है।"

ये भी पढ़ें : विराट कोहली और बेन स्टोक्स में इस खिलाड़ी को देखने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार डेविड लॉयड

( With Ians Input )

Latest Cricket News