विजय हजारे ट्रॉफी से पहले मुंबई क्रिकेट टीम के कोच बने रमेश पोवार
विजय हजारे ट्रॉफी से पहले मुंबई क्रिकेट टीम के कोच बने रमेश पोवार
IANS
Published : Feb 09, 2021 08:46 pm IST, Updated : Feb 09, 2021 08:46 pm IST
वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार एमसीए के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच पोवार इस सत्र के लिए मुंबई के कोच होंगे।
Image Source : GETTY IMAGESRamesh Powar appointed coach of Mumbai cricket team ahead of Vijay Hazare Trophy
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मुंबई टीम का नया कोच नियुक्त किया है। पोवार, अमित पगनिस की जगह मुंबई के कोच बने हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था।
पोवार ने क्रिकबज से कहा, "मैं एमसीए और सीआईसी का मेरी क्षमता पर भरोसा जताने के लिए आभारी हूं। मैं टीम में सकारात्मक माहौल तैयार करने और टीम को पॉजिटिव ब्रांड बनाने के लिए उत्सुक हूं जिसके लिए मुंबई की टीम जानी जाती है। मैं आगे के कार्यो के लिए तैयार हूं।"
कोच के रुप में पोवार का पहला टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी होगा जिसमें मुंबई की टीम दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पुड्डुचेरी के साथ ग्रुप-डी में है।