आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में हुई शिखा पांडे की शीर्ष दस में वापसी
आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में हुई शिखा पांडे की शीर्ष दस में वापसी
Bhasha
Published : Apr 06, 2021 04:43 pm IST, Updated : Apr 06, 2021 04:43 pm IST
मंधाना 710 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि कप्तान मिताली राज बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर है। इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट शीर्ष पर है।
Image Source : GETTY IMAGESShikha Pandey returns to top ten in ICC Women's ODI rankings
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और हरफनमौला दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में अपने स्थान पर बरकरार हैं जबकि शिखा पांडे ने शीर्ष दस में वापसी की है।
शिखा फरवरी 2019 में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंची थी।
हरफनमौलाओं में शीर्ष दस में दीप्ति अकेली भारतीय है जो 343 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली तीसरे स्थान पर है। गेंदबाजों में मेगान शट दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मरिजाने काप तीसरे स्थान पर खिसक गई।