1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान

पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

<p>पाकिस्तान दौरे के...- India TV Hindi
Image Source : GETTY पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान

जोहांसबर्ग| क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तान में उसे दो टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इस सीरीज की शुरुआत 26 जनवरी से होगी और इसके लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम शुक्रवार को कराची रवाना हो गई।

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

सीएसए ने कहा है कि पाकिस्तान जाने से पहले टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ है।सीरीज के तहत पहला टेस्ट 26 से 30 जनवरी के बीच कराची में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 4 से 8 फरवरी तकरावलपिंडी में होगा। इसके बाद 11,13, और 14 फरवरी को तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच लाहौर में होंगे।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

साउथ अफ्रीका टीम इस प्रकार है : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), तेम्बा बायुमा, एइडन मार्कराम, फाफ दू प्लेसिस, डीन एल्गर, कगीसो रबाडा, ड्वायन प्रीटोरियस, केशव महाराज, लुंगी नगीदी, रासी वान डेर दुसेन, एनरिच नोट्र्जे, वियान मुल्डर, लुठो सिम्पाला, बुरान हेंडरिक्स, केल वेरेन, सारेल इर्वे, कीगन पीटरसन, तबरेज सम्सी, जॉर्ज लिंडे, डेरन डुपवेलियन और मार्को जनसन।

Latest Cricket News