ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे सुमित नागल
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे सुमित नागल
Bhasha
Published : Feb 05, 2021 05:13 pm IST, Updated : Feb 05, 2021 05:13 pm IST
अगर नागल पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो वाइल्ड कार्डधारी भारतीय का सामना 19वें वरीय रूसी कारेन खाचानोव या स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी एलेक्सांद्र वुकिच से होगा।
Image Source : GETTY IMAGESSumit Nagal will face Berankis in the first round of Australian Open
मेलबर्न। सुमित नागल को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष 10 के किसी खलाड़ी से भिड़ने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी को शुक्रवार को ड्रा के अनुसार लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस के खिलाफ खेलना है।
दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ यह नागल की दूसरे हफ्ते में दूसरी भिड़ंत होगी। वह इस हफ्ते के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिये आयोजित टूर्नामेंट में इस लिथुआनियाई खिलाड़ी से हार गये थे।
अगर नागल पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो वाइल्ड कार्डधारी भारतीय का सामना 19वें वरीय रूसी कारेन खाचानोव या स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी एलेक्सांद्र वुकिच से होगा।