सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक
IANS
Published : Jan 15, 2021 05:06 pm IST, Updated : Jan 15, 2021 05:06 pm IST
बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेघालय को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
Image Source : GETTYसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बिहार ने प्लेट ग्रुप में लगाई जीत की हैट्रिक
चेन्नई। बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां मेघालय को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 82 रन बनाये। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले टीम के कप्तान पुनीत बिष्ट इस मैच में सिर्फ 16 रन बना सके।
बिहार ने सलामी बल्लेबाज मंगल महरौर (आठ) का विकेट गंवाने के बाद शाशीम राठौर (33) और सकिबुल गनी (नाबाद 31) की शानदार पारियों के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली।
ग्रुप के अन्य मैच में चंडीगढ़ ने मिजोरम को 89 हराया जबकि मणिपुर और नगालैंड अपने-अपने मैच जीतने में सफल रहे। ग्रुप की तालिका में बिहार की टीम तीन मैचों में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि चंडीगढ़ और नागालैंड के 10-10 अंक हैं।