सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : J&K को 10 विकेट से हराकर पंजाब ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : J&K को 10 विकेट से हराकर पंजाब ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
Bhasha
Published : Jan 16, 2021 08:11 pm IST, Updated : Jan 16, 2021 08:11 pm IST
पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।
Image Source : TWITTER/@IAMABHISHARMA4Syed Mushtaq Ali Trophy: Punjab register fourth win by defeating J&K by 10 wickets
अलूर। पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया। जम्मू कश्मीर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाये जिसमें शुभम पुंडीर 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
पंजाब ने 14.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की जिसमें सलामी बल्लेबाज सिमरन सिंह (42 गेंद में चार छक्कों से नाबाद 59 रन बनाये) और अभिषेक शर्मा (46 गेंद में छह छक्कों से नाबाद 73 रन) ने पहले विकेट के लिये 140 रन की नाबाद साझेदारी निभायी।