न्यूजीलैंड दौरे पर T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तमीम इकबाल
न्यूजीलैंड दौरे पर T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तमीम इकबाल
IANS
Published : Mar 18, 2021 04:55 pm IST, Updated : Mar 18, 2021 04:55 pm IST
बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल निजी कारणों के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।
Image Source : GETTYन्यूजीलैंड दौरे पर T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तमीम इकबाल
डुनेडिन| बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल निजी कारणों के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। क्रिकबज के अनुसार, तमीम ने अपने इस फैसले की जानकारी टीम प्रबंधन को दे दी है।
तमीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले प्रेस वार्ता में कहा, "मैंने इस बारे में टीम प्रंबधन और मुख्य कोच बात की है। मैं टीम को टी20 सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन के पितृत्व अवकाश के कारण न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जाने के बाद तमीम ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जो टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे।
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 20 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसके बाद 28 मार्च से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी।