1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : चौथे निर्णायक मैच में कोहली कर सकते हैं एक बड़ा बदलाव, जाने कैसी होगी Playing 'XI'!

IND vs ENG : चौथे निर्णायक मैच में कोहली कर सकते हैं एक बड़ा बदलाव, जाने कैसी होगी Playing 'XI'!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2021 09:16 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 06:37 am IST

विराट कोहली सीरीज बचाने वाले महत्वपूर्ण मैच में अपने अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। जबकि टीम इंडिया की प्लेइंग में कुछ बदलाव भी देखा जा सकता हैं।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच 18 मार्च ( यानि आज ) को खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सीरीज बचाने वाले महत्वपूर्ण मैच में अपने अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। जबकि टीम इंडिया की प्लेइंग में कुछ बदलाव भी देखा जा सकता हैं। 

चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो सलामी बल्लेबाजी में लगातार फेल होने वाले केएल राहुल ही नजर आएंगे । क्योंकि कप्तान कोहली ने साफ़ कर दिया है कि वो उनके चैम्पियन खिलाड़ी हैं और उनके साथ वो बने रहेंगे। इस तरह ओपनिंग जोड़ी में राहुल और रोहित शर्मा नजर आएंगे। 

वहीं तीन नंबर पर पिछले मैच में आने वाले ईशान किशन की जगह एक बार कोहली सूर्य कुमार यादव को इस मैच में मौका दे सकते हैं। क्योंकि पिछले मैच में ईशान अच्छा नहीं कर सके थे. ऐसे में एक्सपेरिमेंट के तौर पर सूर्य को नंबर चार पर मौका दिया जा सकता है। जबकि तीन नंबर में एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और बाद में श्रेयस अय्यर व विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की मानी जा रही है। 

इसके बाद ऑल राउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो हार्दिक पांड्या की जगह स्थिर रहेगी। जबकि उनके साथ वाशिंग्टन सुंदर भी टीम में बने हुए नजर आयेंगे।

तेज गेंदबाजी की बात करें तो इसमें भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी के साथ टीम मैनेजमेंट बना रहना चाहेगा। जबकि अंत में युजवेंद्र चहल भी बतौर स्पिन गेंदबाज टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें - 1st T20I : गुरबाज के बाद राशिद खान के उम्दा प्रदर्शन से AFG ने ZIM को चखाया हार का स्वाद

बता दें कि 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले और तीसरे मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद अगर टीम इंडिया को सीरीज बचानी है तो इस मैच का जीतना काफी महत्वपूर्ण है। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़ते हुए खेली 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी, देखें वीडियो

चौथे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, रोहित शर्मा, ईशान किशन/सूर्य कुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल