7 महीने बाद परिवार से मिला ये पाकिस्तानी कोच, कहा 'क्रिकेट पर ही दुनिया खत्म नहीं हो जाती'
7 महीने बाद परिवार से मिला ये पाकिस्तानी कोच, कहा 'क्रिकेट पर ही दुनिया खत्म नहीं हो जाती'
Bhasha
Published : Jan 13, 2021 07:13 pm IST, Updated : Jan 13, 2021 07:13 pm IST
वकार पहले अपनी टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे, जिससे पहले देश ने जिम्बाब्वे की मेजबानी की थी। फिर टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर चली गयी थी।
Image Source : GETTY IMAGESThis Pakistani coach met family after 7 months, said 'cricket doesn't end the world'
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के तौर पर टीम के साथ यात्रा करने और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने के कारण वकार यूनिस सात महीने से अपने परिवार से नहीं मिल सके थे, लेकिन आखिरकार उन्हें घर पर कुछ समय बिताने का मौका मिल गया।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेले लेकिन वकार को पहले मैच में 101 रन की हार के बाद घर लौटने की अनुमति दे दी गयी ताकि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली घरेलू श्रृंखला से पहले अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।
वकार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा,‘‘मैंने पिछले सात महीनों में अपने परिवार को नहीं देखा था और मुझे क्रिकेट बोर्ड से अपने परिवार के साथ समय बिताने की अनुमति मिल गयी।’’
उन्होंने कहा,‘‘क्रिकेट पर ही दुनिया खत्म नहीं हो जाती। जिंदगी में कुछ अन्य भी चीजें हैं जो महत्वपूर्ण हैं।’’