'हम आलोचना के हकदार हैं' न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बोले मिसबाह उल हक
'हम आलोचना के हकदार हैं' न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बोले मिसबाह उल हक
Bhasha
Published : Jan 07, 2021 05:40 pm IST, Updated : Jan 07, 2021 05:40 pm IST
मिसबाह ने इसी तरह का बयान तब भी दिया था जब इससे पहले पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरों पर हार का सामना करना पड़ा था।
Image Source : GETTY IMAGES'We are entitled to criticism' after losing the Test series to New Zealand, said Misbah-ul-Haq
कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक को लगता है कि हाल में समाप्त हुई टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0-2 से हारने के बाद उनकी टीम के प्रदर्शन की आलोचना करना गलत नहीं होगा।
मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा जारी पोडकास्ट में कहा, ‘‘हमारे प्रदर्शन के लिये हम आलोचना किये जाने के हकदार हैं। जब लोग आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और आप ऐसा नहीं करते तो उनका आपकी आलोचना करना गलत नहीं है।’’
मिसबाह ने कहा कि उनकी टीम ने खेल के सभी विभागों में खराब प्रदर्शन किया था।
उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से पहले टेस्ट में जज्बा दिखाया था, वो बहुत अच्छा था और हर किसी को दूसरे टेस्ट में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारे पास श्रृंखला में मैच जीतने के मौके थे लेकिन हमने इसका फायदा नहीं उठाया। ’’