अगले साल जनवरी में बांग्लादेश का दौरा करेगी वेस्टइंडीज की टीम
अगले साल जनवरी में बांग्लादेश का दौरा करेगी वेस्टइंडीज की टीम
Bhasha
Published : Dec 15, 2020 10:58 pm IST, Updated : Dec 15, 2020 10:58 pm IST
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जो नया कार्यक्रम जारी किया है उसके अनुसार तीन एकदिवसीय मैच ढाका में 20 और 22 जनवरी तथा चटगांव में 25 जनवरी को खेले जाएंगे।
Image Source : GETTY IMAGESWest Indies team will visit Bangladesh in January next year
सेंट जोन्स (एंटीगा)। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिये अगले महीने के बांग्लादेश दौरे को मंगलवार को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी हालांकि यह चिकित्सा और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।