ढाका: ख़बर है कि टीम इंडिया के अंतरिम कोच रवि शास्त्री ने पूर्ण रुप से कोच बनने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और उनमें एक शर्त है कि उनके कामकाज में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली बिल्कुल दख़ल नहीं देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि शास्त्री का कहना है कि कोच बनने के बाद टीम पर उनका पूरी तरह नियंत्रण होगा और वे किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बीसीसीआई की एडवाइजरी कमिटी में सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।
ख़बर है कि इस बारे में शास्त्री ने बीसीसीआई को जानकारी दे दी है।
शास्त्री मांगे पूर्ण आज़ादी
मीडिया रिपोर्ट्स के शास्त्री टीम इंडिया को अपनी मर्ज़ी के मुताबिक चलाना चाहते हैं। ज़ाहिर है इस शर्त का मतलब हुआ कि बोर्ड की सलाहकार समिति की वो नहीं सुनेंगे यानी समिति के सदस्य सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण अगर चाहें तो सलाह दे सकते हैं लेकिन अंतिम फ़ैसला शास्त्री का ही होगा।
क्यों नहीं चाहते शास्त्री दख़ल, जानने के लिए देखें अगला पेज
Latest Cricket News