1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 39 साल के बाद भारतीय टीम के साथ हुआ ऐसा, एक ही टेस्ट में देखने को मिला गजब का करिश्मा

39 साल के बाद भारतीय टीम के साथ हुआ ऐसा, एक ही टेस्ट में देखने को मिला गजब का करिश्मा

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 387 रन बनाने में कामयाब रही थी। जवाब में भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत बनाम इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाने में कामयाब रही थी। जवाब में टीम इंडिया ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए। आपको बता दें कि भारत के साथ टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार हुआ जब उन्होंने पहली पारी में विपक्षी टीम के बराबर स्कोर बनाया हो। इससे पहले 1986 में भारत के साथ ऐसा हुआ था। वहां भी भारत के सामने इंग्लैंड की ही टीम थी।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के साथ तीसरी बार हुआ ऐसा

सबसे पहली बार भारत ने टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी टीम के बराबर का स्कोर 1958 में बनाया था। उस वक्त भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम थी। वहां टीम इंडिया ने 222 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के साथ दूसरी बार 1986 में ऐसा हुआ था। वहां सामने इंग्लैंड की टीम थी और भारत ने वहां 390 रन बनाए थे। अब तीसरी बार टीम इंडिया के साथ ऐसा संयोग लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में देखने को मिला। यहां इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए।

नौंवीं बार टेस्ट में देखने को मिला ऐसा संयोग

वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह नौंवां मौका है जब किसी दोनों टीम ने पहली पारी में एक बराबर स्कोर बनाया हो। इस मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नजारा 2015 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में देखने को मिला था। वहां भी दोनों टीमों ने पहली पारी में 350 रन बनाए थे।

इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे भारतीय बॉलर्स

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की बात करें तो वहां तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे दिन के अंत में इंग्लैंड को सिर्फ एक ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जहां उन्होंने 2 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम अब यहां से चौथे दिन कितनी देर तक बल्लेबाजी करती है ये देखना दिलचस्प होगा। वहीं भारतीय गेंदबाज उन्हें अब जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट

Latest Cricket News