1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 12, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 10:10 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब अंपायर ड्रिंक्स ब्रेक के बाद गेंद बदलने लगे उस वक्त रवि शास्त्री काफी गुस्से में नजर आए। इस मैच में गेंद बदलने को लेकर कई बार विवाद देखने को मिल चुका है।

Umpires changing the ball- India TV Hindi
गेंद बदलते हुए अंपायर्स Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल तीसरे दिन का खेल जारी है। इस मैच में अभी तक कई बार गेंद बदलने को लेकर विवाद देखने को मिला है। तीसरे दिन भी एक ऐसा मामला सामने आया जहां अंपायर ड्रिंक्स ब्रेक के बाद गेंद को बदलते हुए नजर आए। इस पूरे मामले को देख कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री गुस्से से लाल हो गए और इसके लिए उन्होंने जमकर अंपायर्स को खरी-खोटी सुनाई।

अंपायर्स पर भड़के रवि शास्त्री

दरअसल तीसरे दिन के पहले सेशन में एक घंटे का खेल पूरा हो चुका था और ऐसे में नियमों के मुताबिक अंपायर्स ने एक घंटे के बाद ड्रिंक्स ब्रेक का ऐलान किया। हर बार की तरह इस बार भी ये ब्रेक 5 मिनट का था। लेकिन जैसे ही ये ड्रिंक्स ब्रेक खत्म हुआ, तभी अंपायरों ने गेंद को बदलने का फैसला किया। जिस गेंद से इंग्लिश टीम गेंदबाजी कर रही थी, उसका शेप बिगड़ने के बाद अंपायर्स ने इसे बदलने का फैसला किया। लेकिन  इसकी टाइमिंग पर रवि शास्त्री ने सवाल खड़े कर दिए।

कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री अंपायर्स के इस रवैए से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। दरअसल अंपायर जो मैदान पर बॉक्स लेकर आए थे उसमें से पांच गेंदें ऐसी थी जो गेंद का आकर चेक करने वाले गेज से पार नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर शास्त्री ने कहा कि जब इन 5 गेंदों का आकार सही नहीं है तो उन्हें बॉक्स में रखा ही क्यों गया है। उन्होंने भी इस बात पर जोर दिया कि इससे भी टाइम बर्बाद होता है।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान कई बार गेंद बदलने को लेकर हो चुका है बदलाव

आपको बता दें कि गेंद बदलने को लेकर लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भी काफी ड्रामा देखने को मिला था। इस वजह से दोनों दिन 90 ओवर का खेल भी पूरा नहीं हो पाया था। मुकाबले के दूसरे दिन बॉल को बदलने को लेकर अंपायर और शुभमन गिल के बीच काफी बहस भी हुई थी। दूसरे दिन इन्हीं सब वजहों से सिर्फ 75 ओवर का खेल हो पाया था।

यह भी पढ़ें

नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट

ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल