1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो

ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 12, 2025 06:04 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 06:06 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऋषभ पंत अभी तक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन तीसरे दिन के लंच ब्रेक से ठीक पहले वह रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

Rishabh Pant Run Out- India TV Hindi
ऋषभ पंत ने रनआउट होकर गंवाया विकेट Image Source : GETTY

Rishabh Pant Run out Video: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन के लंच ब्रेक से ठीक पहले भारत को ऋषभ पंत के रूप में एक बड़ा झटका लगा। ऐसा लग रहा था कि पंत क्रीज पर सेट हो चुके हैं और वह यहां से एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन लंच ब्रेक से ठीक पहले वह एक रन चुराने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उनके इस आउट होने के तरीके से फैंस काफी निराश हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रनआउट होकर ऋषभ पंत ने गंवाया अपना विकेट

दरअसल भारत की पारी का 66वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर डाल रहे थे। ओवर की तीसर गेंद पर पंत ने ऑफ साइड में एक डिफेंसिव शॉट खेला। उसी वक्त केएल राहुल ने खुद को स्ट्राइक पर रखने के लिए इस रन को लेने की कोशिश की। लेकिन पंत ने भागने में देरी कर दी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए बेन स्टोक्स ने नॉन स्ट्राइकर एड पर थ्रो किया। गेंद सीधे स्टंप से जाकर लगी और वह रन आउट हो गए। पंत ने 112 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत का विकेट लेने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

तीसरे दिन के पहले सत्र में भारत ने दिखाया शानदार खेल

तीसरे दिन के पहले सत्र की बात करें तो वहां भारत ने वहां 22.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। इस सेशन में भारत ने एकमात्र विकेट ऋषभ पंत के रूप में गंवाया। पंत और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। अंत में इस पार्टनरशिप को बेन स्टोक्स ने अपने डायरेक्ट थ्रो से तोड़ा। भारत ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। वह अभी भी इंग्लैंड की टीम से 139 रन पीछे हैं।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड दौरे पर फुस्स पटाखा साबित हुआ ये खिलाड़ी, मिले हुए मौके को कर रहा पूरी तरह से 'बर्बाद'

केएल राहुल का बल्ले से इंग्लैंड में धमाल जारी, वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल