1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट

नितीश रेड्डी को लगी बेन स्टोक्स की गेंद, धड़ाम से मैदान में गिर पड़े; बदलना पड़ा हेलमेट

 Published : Jul 12, 2025 08:51 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 08:55 pm IST

भारतीय टीम ने अभी तक पहली पारी में 316 रन बना लिए हैं। टीम के लिए रवींद्र जडेजा और नितीश रेड्डी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

nitish reddy- India TV Hindi
नीतीश रेड्डी के हेलमेट में लगी गेंद Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए। भारतीय टीम ने भी पहली पारी में 316 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। अब मैच के तीसरे दिन बड़ा हादसा हो गया, जब एक गेंद नितीश रेड्डी के हेलमेट में जाकर गई।

जमीन पर गिर पड़े नितीश रेड्डी

भारत के खिलाफ पारी का 90वां ओवर बेन स्टोक्स ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने एक रन लिया। इसके बाद दूसरी गेंद नितीश रेड्डी ने खेली, जो शॉर्ट बॉल थी। स्टोक्स की गेंद सीधे नितीश के हेलमेट में जाकर लगी। इसके बाद जोरदार आवाज हुई और नितीश जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद तुरंत वह उठ बैठे और उन्होंने अंग्रेज कप्तान को हाथ के इशारे से थम्स अप किया।

बदला गया नितीश का हेलमेट

इसी वजह से खेल को कुछ देर के लिए रोका गया। इसके बाद फीजियो और अंपायर नितीश रेड्डी को घेरकर खड़े हो गए। फिर नितीश के गाल पर बर्फ भी लगाई गई और अंत में उनका हेलमेट भी बदल दिया गया, जिसे शार्दुल ठाकुर लेकर आए। नितीश ने ओवर की तीसरी गेंद का भी सामना किया और इस पर उन्होंने एक रन लिया।

केएल राहुल ने लगाया दमदार शतक

इंग्लैंड की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 107 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 100 रन और पंत ने 74 रनों की पारी खेली। अभी रवींद्र जडेजा 40 रन और नितीश रेड्डी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड से 71 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का ऑल टाइम रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ सभी को छोड़ा पीछे

केएल राहुल ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास, लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले बने पहले एशियन ओपनर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल