1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का ऑल टाइम रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ सभी को छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स का ऑल टाइम रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ सभी को छोड़ा पीछे

 Published : Jul 12, 2025 07:30 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 07:41 pm IST

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में दमदार अर्धशतक लगाया है, लेकिन वह रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। उन्होंने 74 रन बनाए।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY

ऋषभ पंत विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे फॉर्मेट की तरह बल्लेबाजी करते हैं। अब इंग्लैंड दौरे पर भी जारी टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। जब तक पंत क्रीज पर मौजूद होते हैं, तब तक फैंस में एक अलग ही उत्साह नजर आता है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 74 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

विवियन रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे

पारी में दो छक्के लगाते ही ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने नंबर-1 सिंहासन हासिल कर लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक 36 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 34 छक्के लगाए थे।

ऋषभ पंत
Image Source : GETTYrishabh pant

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

ऋषभ पंत अब इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडल का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अभी तक कुल 416 रन बनाए हैं। ब्लंडल ने इंग्लैंड की धरती विकेटकीपर के तौर पर साल 2022 की टेस्ट सीरीज में 383 रन बनाए थे। 

इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर:

ऋषभ पंत-417 रन, साल 2025

टॉम ब्लंडल-383 रन, साल 2022

वेन फिलिप्स-350 रन, साल 1985

केएल राहुल ने लगाया शतक

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। राहुल ने जहां शतक लगाया और 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पंत ने 74 रनों का योगदान दिया।  करुण नायर 40 रन बनाकर आउट हुए थे। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए हैं और वह अभी भी इंग्लैंड से 92 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें:

केएल राहुल ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास, लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले बने पहले एशियन ओपनर

ऋषभ पंत ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी, रन चुराने के चक्कर में फेंका विकेट, देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल