वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का आयोजन यूएई में कराया जा रहा है, जिसमें 9 अक्टूबर को शारजाह के स्टेडियम में दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में 210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी चैंपियंस टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर्स में मुकाबले को खत्म करने के साथ एकतरफा जीत हासिल की जिसमें एबी डिविलियर्स के बल्ले से धुआंधार अंदाज में 40 गेंदों में 111 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। एबी डिविलियर्स जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज के रूप में भी पहचाना जाता है उनका वही पुराना अंदाज बल्ले से ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ इस मुकाबले में देखने को मिला।
डिविलियर्स ने अपनी पारी में लगाए 11 छक्के और 6 चौके
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मैच में 210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 12 के स्कोर पर फाफ डु प्लेसिस के रूप में गंवा दिया। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए एबी डिविलियर्स ने एक छोर से ऐसी आक्रामक पारी खेली जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस टीम के लिए मुकाबले में हार तय हो गई। डिविलियर्स ने 37 गेंदों में जहां मैच में अपना शतक पूरा किया तो वहीं दूसरे विकेट के लिए रिचर्ड लेवी के साथ मिलकर 127 रनों की साझेदारी भी की। डिविलियर्स के बल्ले से इस मैच में 40 गेंदों में अपनी 111 रनों की पारी में 11 छक्के और छह चौके भी लगाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 277.50 का देखने को मिला।
साउथ अफ्रीका चैंपियंस पहुंची पहली पोजीशन पर
इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीतने के साथ साउथ अफ्रीका चैंपियंस अब वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन की प्वाइंट्स टेबल में पहली पोजीशन पर पहुंच गई है, जिसमें उन्होंने 2 मुकाबले खेलने के साथ दोनों को अपने नाम किया है और उनके चार अंक जिसमें नेट रनरेट 3.823 का है। अब साउथ अफ्रीका चैंपियंस का अगला मैच इंडिया चैंपियंस के साथ 10 अक्टूबर को होगा जिसमें सभी की नजरें युवराज सिंह पर रहने हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मैच में 71 रनों की शानदार पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें
केवल एक वनडे मैच खेलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब
स्मिथ ने स्टीव वॉ को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड
Latest Cricket News