A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने लगाई पंजाब के गेंदबाजों की क्लास, सिर्फ 18 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक, SRH ने बना दिया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने लगाई पंजाब के गेंदबाजों की क्लास, सिर्फ 18 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक, SRH ने बना दिया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AFP अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Half Century: आईपीएल 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड दोनों ही ने पारी की पहले ओवर से ही पंजाब के गेंदबाजों को निशाने पर लिया और खूब रन बनाए। अभिषेक ने देखते ही देखते इस मैच में सिर्फ 18 बॉल में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।

पावरप्ले में हैदराबाद ने पार किया 100 रन का आंकड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पावरप्ले में 105 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स की टीम ने ये कारनामा तीन बार किया है। उन्होंने तीन बार आईपीएल में पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं बाकी टीमों की बात करें तो उन्होंने ये कारनामा एक बार किया है। मेंस टी20 में किसी भी दूसरी टीम ने एक से ज्यादा बार पावरप्ले में 100 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया है।

IPL में 1-6 ओवरों में 100 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

  • 125/0 - SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 107/0 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 - SRH बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
  • 105/0 - KKR बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - CSK बनाम PBKS, मुंबई, 2014

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में खर्च किए 24 रन

पंजाब की तरफ से पारी का तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे थे। अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में कुल 24 रन आए जिसमें से चार गेंदें वाइड थी। इसके अलावा अभिषेक ने उनके खिलाफ दो चौका और दो छक्के लगाए। अर्शदीप ने इस मैच का पहले ओवर भी फेंका था। वहां भी उन्होंने दो गेंदें वाइड फेंकी थी। दो ओवर में महंगा साबित होने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान ने उन्हें बॉलिंग से हटा दिया। अर्शदीप सिंह इस आईपीएल में अभी तक बेअसर रहे हैं। खासकर पावरप्ले में वह अभी तक काफी महंगे साबित हुए हैं।

हेड और अभिषेक के बीच हुई 120 रन की साझेदारी

ट्रैविस हेड इस मैच में 23 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हुए। तो वहीं अभिषेक ने 27 बॉल में 74 रन की पारी खेली। इन दोनों का विकेट शशांक सिंह ने लिया। हेड और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई। अब देखना ये होगा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब के खिलाफ कितना बड़ा टारगेट रख पाती है।

यह भी पढ़ें

रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में होगा बदलाव? 14 करोड़ वाला खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Latest Cricket News