CSK Predicted Playing XI: आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही है, टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई की टीम अपनी प्लेइंग XI में कुछ न कुछ बदलाव करती हुई दिख सकती है। चेन्नई की टीम दिल्ली को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है प्लेइंग XI में वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई की टीम में एक मैच विनर प्लेयर की वापसी हो सकती है। डेवाल्ड ब्रेविस अब फिट हो गए हैं। ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में सीधी एंट्री पक्की मानी जा रही है। ब्रेविस के कमबैक करने की वजह से अब कार्तिक शर्मा को बाहर होना पड़ सकता है। कार्तिक को CSK ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। वहीं गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी चेन्नई की टीम कुछ बदलाव कर सकती है। स्पिनर के रूप में अब तक नूर अहमद ने बहुत ज्यादा निराश किया है। ऐसे में उनकी जगह अब अकील हुसैन को मौका दिया जा सकता है। हुसैन गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं।
गायकवाड़ और सैमसन को बनाने होंगे बल्ले से रन
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों ही का बल्ला अब तक खामोश रहा है। चेन्नई ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। ऐसे में अगर चेन्नई को इस सीजन वापसी करनी है तो इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। आईपीएल से पहले खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में थे। टी20 वर्ल्ड कप के आखिरी तीन मैच में संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन वह उस फॉर्म को आईपीएल में जारी नहीं रख पाए हैं। अब देखना ये होगा कि आने वाले मैचों में सैमसन बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद
यह भी पढ़ें
रवींद्र जडेजा का धमाका, हार्दिक पांड्या के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
वैभव सूर्यवंशी के खेल के पूर्व कप्तान भी हुए फैन, वीडियो गेम से कर डाली बैटिंग की तुलना