भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। इस मैच में सभी की नजरें धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थी, लेकिन वह सिर्फ 20 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसमें वह अब घर पर टी20 इंटरनेशनल में हजार रन पूरे करने वाले 7वें भारतीय बन गए। इसी के साथ अभिषेक शर्मा अब स्पेशल क्लब का भी हिस्सा बन गए जिसमें उनका अब तक टी20 इंटरनेशनल में लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
अभिषेक ने सिर्फ 29 मैचों में पूरे किए हजार रन
टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद से अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर ली, जिसमें उनके बल्ले से अब तक एक से एक रिकॉर्ड तोड़ पारी घर और बाहर हर जगह देखने को मिली थी। अभिषेक शर्मा जो टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के काफी करीब पहुंच गए हैं, उन्होंने घर पर सिर्फ 29 मैचों में 36.07 के औसत से 1010 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस दौरान 2 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम पर है जिन्होंने घर पर 46 T20I मैचों में खेलते हुए 50.87 के औसत से 1577 रन बनाए हैं।
घर पर सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- विराट कोहली - 1577 रन
- रोहित शर्मा - 1532 रन
- सूर्यकुमार यादव - 1530 रन
- ईशान किशन - 1246 रन
- हार्दिक पांड्या - 1212 रन
- केएल राहुल - 1018 रन
- अभिषेक शर्मा - 1010 रन
अभिषेक शर्मा ने पॉल स्टर्लिंग को छोड़ा पीछे
टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के तौर पर पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ने के साथ पहली पोजीशन पर अपना कब्जा कर लिया है। अभिषेक अभी तक T20I में पहले ओवर में कुल 14 छक्के लगाए हैं, तो वहीं अब दूसरे नंबर पर मौजूद पॉल स्टर्लिंग 13 छक्के लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें
T20 इंटरनेशनल में लगातार पांच पारियों में जड़े अर्धशतक, दुनिया का एक ही खिलाड़ी कर पाया है कारनामा
केवल एक वनडे मैच खेलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब
Latest Cricket News