A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs USA: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा के साथ हुआ ऐसा, जो काम आशीष नेहरा ने किया वही खुद कर बैठे

IND vs USA: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा के साथ हुआ ऐसा, जो काम आशीष नेहरा ने किया वही खुद कर बैठे

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएसए की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें सभी को अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Abhishek Sharma- India TV Hindi Image Source : AP अभिषेक शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने के साथ मेजबान भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें यूएसए की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है और स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ वह एक ऐसे अनचाहे ग्रुप का हिस्सा बन गए जिसमें इससे पहले सिर्फ चार भारतीय खिलाड़ी ही शामिल थे। अभिषेक शर्मा का ये उनके करियर में वर्ल्ड कप का पहला मैच है और उसमें वह कोई कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके।

अभिषेक बने आशीष नेहरा के साथ इस अनचाही लिस्ट का हिस्सा

डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ मुकाबले में जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सभी को उम्मीद थी, कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी से तेज शुरुआत देखने को मिलेगी। लेकिन दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा जो अपनी पारी की पहली ही गेंद पर अली खान के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इसी के साथ अभिषेक शर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से पहला मुकाबला खेलते हुए डक पर आउट होने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में आशीष नेहरा, गौतम गंभीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक हुड्डा का नाम शामिल था।

टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पारी में डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • गौतम गंभीर
  • आशीष नेहरा
  • शार्दुल ठाकुर
  • दीपक हुड्डा
  • अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही गंवा दिए 6 विकेट

भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ मैच में जहां अपना पहला विकेट 8 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया तो वहीं इसके बाद पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद स्कोर जहां सिर्फ 46 रन ही पहुंच सका तो वहीं 4 खिलाड़ी तब तक पवेलियन लौट चुके थे। अभिषेक शर्मा के अलावा शिवम दुबे भी इस मैच में अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं ईशान किशन 20 और तिलक वर्मा 25 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड 2026 का आगाज होते ही टूटा क्रिस गेल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ी फिफ्टी

PAK vs NED: पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुबां पर आया सच, जानें क्यों कहा बढ़ गई थी दिल की धड़कन

Latest Cricket News