1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड 2026 का आगाज होते ही टूटा क्रिस गेल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ी फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड 2026 का आगाज होते ही टूटा क्रिस गेल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ी फिफ्टी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 07, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 06:16 pm IST

WI vs SCO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में ही दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया, जिसमें अब वेस्टइंडीज के लिए इस टूर्नामेंट सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड शिमरन हेटमायर के नाम पर दर्ज हो गया है।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
शिमरन हेटमायर Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है, वहीं इस बार ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि कई बड़े रिकॉर्ड टूर्नामेंट के दौरान बनते और टूटते हुए देखने को मिलेंगे। 7 फरवरी को दिन के दूसरे ही मैच में ऐसा कुछ देखने को भी मिला, जिसमें वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही और इसमें शिमरन हेटमायर ने काफी अहम भूमिका अदा की, जिन्होंने 64 रनों की पारी खेलने के साथ क्रिस गेल का भी बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

शिमरन हेटमायर ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

वेस्टइंडीज टीम जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है, वह इस बार खिताब जीतने की रेस में शामिल नहीं है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह विंडीज टीम का पिछले 2 सालों में काफी खराब प्रदर्शन करना है। वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में विंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जरूर बेहतर खेल दिखाया है। हेटमायर के बल्ले से इस मैच में 36 गेंदों में 64 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 22 गेंदों में पूरी कर ली। इसी के साथ शिमरन हेटमायर अब वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर था, जिन्होंने साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

हेटमायर के अलावा नहीं चला किसी और का बल्ला

शिमरन हेटमायर के अलावा स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज टीम का कोई अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका, जिसमें ब्रैंडन किंग जहां सिर्फ 35 रन ही बनाने में कामयाब हो सके तो वहीं शे होप के बल्ले से सिर्फ 19 रनों की पारी देखने को मिली। ऐसे में विंडीज टीम के लिए टूर्नामेंट में आगे का सफर आसान नहीं दिख रहा है। हालांकि अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से 13 गेंदों में 26 रनों की पारी जरूर देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: दूसरे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, सुबह 11 बजे से रात तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच

PAK vs NED: पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुंबा पर आया सच, जानें क्यों कहा बढ़ गई थी दिल की धड़कन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल