1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उम्मीद के अनुसार बोलते हुए नहीं दिखा, लेकिन इसके बावजूद वह एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम करने में कामयाब रहे।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI अभिषेक शर्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया को 248 रनों का टारगेट मिला था जिसका पीछा करते हुए 223 रनों पर पारी सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार उनका बल्ला नहीं चला और उन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और एक छक्का लगाने में कामयाब रहे, जिसके दम पर अभिषेक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ी के रूप में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बन गए हैं, जिसमें अभिषेक ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

अभिषेक ने सूर्या के चार साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद से अभिषेक शर्मा का लगातार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने ओपनिंग में अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर रखी है। अभिषेक का पिछले 2 सालों में बल्ले से एकतरफा खेल देखने को मिला है और साल 2026 में उन्होंने अब तक 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 29.68 के औसत से 950 रन बनाए हैं तो वहीं उन्होंने 69 छक्के भी जड़े हैं। अभिषेक शर्मा इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने साल 2022 में 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 68 छक्के लगाए थे।

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा - 69 छक्के (साल 2026)
  • सूर्यकुमार यादव - 68 छक्के (साल 2022)
  • अभिषेक शर्मा - 54 छक्के (साल 2024)
  • ईशान किशन - 53 छक्के (साल 2026)
  • संजू सैमसन - 44 छक्के (साल 2026)

फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के रूप में भी नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा

टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के रूप में भी नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने वाले प्लेयर बन गए हैं, जिसमें यहां भी उन्होंने सूर्यकुमार यादव को ही पीछे छोड़ा है।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने T20I में पूरा किया छक्कों का शतक, बने यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

Latest Cricket News