अफगानिस्तान की टीम क्या कर पाएगी सुपर 8 में एंट्री, दो और टीमों को देना होगा साथ
अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में पहले न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद रोमांचक डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने भी मात दे दी। अब टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेकिन संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है। इससे टीम और इसके फैंस को गहरा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो रोचक मुकाबला खेला गया, उसमें अफगानिस्तान के पास चांस था, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी हार ही हाथ लगी। अब सवाल उठने लगा है कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम अगले राउंड यानी सुपर 8 में पहुंच सकती है। इसकी संभावना तो है, लेकिन समीकरण काफी मुश्किल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान को क्या करना होगा और उसे किन दो टीमों की मदद की जरूरत होगी।
अहमदाबाद के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया डबल सुपर ओवर मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 के तहत अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने थीं। जिस तरह से ये मैदान ऐतिहासिक है, वैसे ही मैच भी ऐतिहासिक ही हुआ। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप का पहला डबल सुपर ओवर मैच खेला गया, जिसने दोनों टीमों के फैंस की सांसें रोक दीं। अब टीम लगातार दो मैच हार चुकी है।
न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका ने भी अफगानिस्तान को हराया
इस साल के विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम की कमान राशिद खान के हाथ में है। अफगानिस्तान को पहले न्यूजीलैंड ने हराया और इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी पटक दिया। लेकिन अब बचे हुए दो मैच अफगानिस्तान के तुलनात्मक रूप से कमजोर टीमों से है। टीम भले ही दो मैच हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी सुपर 8 की रेस से बाहर नहीं हुई है। हां, उसकी उम्मीदें जरूर कमजोर पड़ी हैं।
यूएई और कनाडा के खिलाफ हैं बचे हुए अफगानिस्तान के दो मैच
अफगानिस्तान के अब बचे हुए दो मैच यूएई और कनाडा के खिलाफ हैं। अफगानिस्तान की टीम जब साउथ अफ्रीका से इतना देर तक टक्कर ले सकती है तो यूएई और कनाडा को हराना उनके लिए ज्यादा मुश्किल होना नहीं चाहिए। अफगानिस्तान का काम केवल जीत से नहीं बनेगा, बल्कि उन्हें बड़ी जीत की जरूरत होगी, ताकि नेट रन रेट बढ़ाया जा सके। जब दो टीमों के अंक बराबर होते हैं तो नेट रन रेट से ही फैसला होता है। चलिए अब आपको दो सिनेरियो बताते हैं कि क्या होगा तो अफगानिस्तान की टीम अगले राउं में चली जाएगी।
सिनेरियो 1
अगर न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देता है तो दूसरे मैचों के नतीजे इस तरह होने चाहिए:
UAE साउथ अफ्रीका को हरा दे
कनाडा को UAE को हराना चाहिए
न्यूजीलैंड को कनाडा को हराना चाहिए
अगर ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड ग्रुप D पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगा और अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका 4-4 पॉइंट्स पर रहेंगे। इस मामले में, नेट रन-रेट काम आएगा जिससे अफगानिस्तान को अगले राउंड में पहुंचने का मौका मिलेगा।
सिनेरियो 2
अगर साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड को हरा देता है तो दूसरे मैचों के नतीजे इस तरह होने चाहिए
कनाडा ने न्यूजीलैंड को हराए
UAE ने कनाडा को हराया
साउथ अफ्रीका ने UAE को हराए
अगर ऐसा हुआ तो साउथ अफ्रीका ग्रुप D पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहेगा, जबकि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को अपनी कोशिशों के लिए चार पॉइंट्स मिलेंगे। अगर अफगानिस्तान का NRR कीवी टीम से बेहतर है तो वह सुपर 8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
अब कब होंगे अफगानिस्तान के अगले मुकाबले
अफगानिस्तान का अगला मैच 16 फरवरी को UAE से होगा। इसके बाद 19 फरवरी को उनका मैच कनाडा से होगा। ये दोनों ही मैच काफी अहम होंगे। साथ ही बाकी टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं, इस पर भी नजर रखी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें
AFG vs SA: अफगानिस्तान ने हारकर भी रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका ने भी जारी रखा सिलसिला
T20 World Cup में डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर मारी बाजी
