Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG vs SA: अफगानिस्तान ने हारकर भी रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका ने भी जारी रखा सिलसिला

AFG vs SA: अफगानिस्तान ने हारकर भी रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका ने भी जारी रखा सिलसिला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 11, 2026 04:29 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 04:29 pm IST

AFG vs SA: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप में बुधवार को सांसें रोक देने वाला मुकाबला हुआ। कहां तो एक ही सुपर ओवर में गजब का रोमांच होता है, यहां तो दो दो बार ऐसा हुआ।

Afghanistan vs south africa- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

Afghanistan vs South Africa: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले ने रोमांच की सारी सीमाएं तोड़ दीं। जब मुकाबले का आगाज हुआ तो किसी को भी ये अंदाजा नहीं रहा होगा कि अंजाम ऐसा कुछ होगा। कहां तो एक सुपर ओवर नहीं हो रहा था, वहीं दोनों टीमें ने दो दो सुपर ओवर करवा दिए। हालांकि इतनी मेहनत और रोमांच के बाद भी अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अफगानिस्तान ने हारकर भी इतिहास रच दिया है, उधर साउथ अफ्रीका का सिलसिला जारी रहा। 

सुपर ओवर की भी आखिरी बॉल पर हुआ फैसला

टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला इसी साल नहीं, बल्कि आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। पहले तो 20 ओवर का मैच टाई रहा, इसके बाद जब सुपर ओवर हुआ तो वो भी टाई हो गया। दूसरे सुपर ओवर की आखिरी बॉल पर फैसला हुआ कि अफगानिस्तान की टीम ये मैच हार गई है और साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। इस बीच अफगानिस्तान की टीम अब ऐसी पहली टीम बन गई हैं, जो डबल सुपर ओवर वाले दो मैच हार चुकी है। 

अफगानिस्तान की टीम अब तक दो बार डबल सुपर ओवर खेल चुकी है

अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार साल 2020 में अपना पहला सुपर ओवर मैच खेला था। तब ये मुकाबला नोएड में आयरलैंड के खिलाफ हुआ था। इसके बाद साल 22024 में भारतीय टीम के खिलाफ अफगानिस्तान ने बेंगलुर में सुपर ओवर खेला। दरअसल ये डबल सुपर ओवर ही था। जिसे अफगानिस्तान की टीम हार गई थी। इसके बाद अब साल 2026 के टी20 विश्व कप में ने लगातार अपना दूसरा डबल सुपर ओवर मैच खेला और हार गए। यानी अफगानिस्तान की टीम दो डबल सुपर ओवर हारने वाली पहली टीम बन गई है। 

साउथ अफ्रीका टीम कभी नहीं हारी है सुपर ओवर में मैच

बात अगर साउथ अफ्रीका की करें ये टीम कभी भी सुपर ओवर का मैच नहीं हारी है। पहली बार टीम ने साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर खेलकर जीता था। इसके बाद अब जाकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में ये मौका आया। इस बार डबल सुपर  ओवर हुआ। टीम ने काफी मेहनत मशक्कत के बाद आखिरकार जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। 

सुपर ओवर की 24वीं बार पर हुआ मैच का फैसला

पहले मैच के 40 ओवर में तो जबरदस्त खेल ​देखने के लिए मिला ही। साथ ही जब बाद में 24 बॉल का खेल हुआ, उसमें से 23 बॉल होने के बाद भी ये पता नहीं था कि कौन सी टीम जीतेगी। फैसला 24वीं बॉल पर हुआ। इससे समझा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच कितना कड़कादेर मैच हुआ।

अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

इस बीच साउथ अफ्रीका की टीम अपने दोनों शुरुआत मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर चुकी है, वहीं अफगानिस्तान को लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे टीम अब बैकफुट पर है और सुपर 8 में जाने की संभावना काफी कम हो गई है। अफगानिस्तान को अब यूएई और कनाडा के खिलाफ मैच खेलना है। टीम जीत तो सकती है, लेकिन उसे बड़े अंतर से जीतना होगा, ताकि नेट रन रेट अच्छा रहे और जरा सा भी कोई उलटफेर हो तो टीम अगले राउंड में चली जाए। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup में डबल सुपर ओवर का रोमांच, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान पर मारी बाजी

AUS vs IRE Live Score T20 World Cup Match

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement