1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाइनल मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज ने की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान का विकेट लेने के बाद किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO

फाइनल मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज ने की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान का विकेट लेने के बाद किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO

अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 348 रन का टारगेट रखा है।

Ayush Mahatre- India TV Hindi
Image Source : AP आयुष महात्रे

अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच ICC अकादमी दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 348 रन का टारगेट रखा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में टीम इंडिया को पहले झटका लगा, उनका बल्ला इस मैच में बिल्कुल भी नहीं चला।

पाकिस्तानी गेंदबाज और आयुष म्हात्रे के बीच हुई बहस

आयुष म्हात्रे का विकेट गिरने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज अली राजा ने एक शर्मनाक हरकत की। म्हात्रे इस मैच में तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। फरहान युसूफ ने उनका कैच पकड़ा। म्हात्रे को आउट करने के बाद अली राजा ने उनसे कुछ कहा, जिससे सुनने के बाद आयुष महात्रे भी पाकिस्तानी टीम के पास गए। लेकिन अंपायर ने बीच में आकर मामला शांत करवाया। अली राजा के इस गेंद पर भारतीय कप्तान ने ड्राइव लगाया और गेंद सीधे हवा में चली गई और मिड ऑफ पर युसूफ ने एक अच्छा कैच पकड़ा।

अंडर19 एशिया कप में नहीं चला आयुष म्हात्रे का बल्ला

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय कप्तान का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चला। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैच खेले जिसमें से सिर्फ दो मैच में वह डबल डिजिट स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं तीन मैच में वह सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए। इस पूरे टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर 38 रन का रहा, जो उन्होंने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में वह 7 गेंदों में 2 सिर्फ रन बनाकर आउट हो गए।

फाइनल मैच में समीर मिन्हास ने खेली शानदार पारी

फाइनल मैच की बात करें तो वहां पाकिस्तान के बल्लेबाज समीर मिन्हास ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 113 गेंदों में 17 चौके और 9 छक्के की मदद से 172 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। 50 ओवर बैटिंग करने के बाद पाकिस्तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाने में कामयाब रही। भारत की तरफ दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 मैचों में नहीं मिलेगा कप्तान का साथ? जीत के बाद कमिंस ने दिया बड़ा संकेत

IND vs PAK: कौन हैं समीर मिन्हास, भारत के खिलाफ खेली 172 रनों की पारी, इतनी गेंदों में ठोका शतक

Latest Cricket News