1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने कब लगाया था पिछली बार टेस्ट में शतक? बीत चुके हैं 1200 से अधिक दिन; बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

बाबर आजम ने कब लगाया था पिछली बार टेस्ट में शतक? बीत चुके हैं 1200 से अधिक दिन; बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम 8 मई से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के मैदान पर खेलने उतरेगी, जिसमें सभी की नजरें एकबार फिर से उनके पूर्व कप्तान बाबर आजम पर रहने वाली है।

Babar Azam- India TV Hindi
Image Source : AFP बाबर आजम

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी अगली सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच चुकी है, जहां पर उसे मेजबान टीम के खिलाफ 8 मई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पाकिस्तानी टीम को इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेलना है, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें उनके पूर्व कप्तान बाबर आजम पर रहने वाली हैं। पिछली बार पाकिस्तान ने जब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी तो उसमें उन्हें दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम को लेकर बात की जाए तो उनका पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह शतकीय पारी तक खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

बाबर ने पिछली बार साल 2022 में लगाया था शतक

टेस्ट क्रिकेट में एक समय पाकिस्तानी टीम की कप्तानी संभालने वाले बाबर आजम से इस जिम्मेदारी को लिए जाने का सबसे बड़ा कारण टीम के खराब प्रदर्शन के साथ उनका भी बल्ले से उम्मीद के अनुसार खेल ना दिखा पाना था। बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में यदि पिछला शतक देखा जाए तो उसे आए हुए 1200 से अधिक दिनों का समय बीत चुका है। बाबर ने टेस्ट में अपना पिछला शतक साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लगाया था, जिसमें उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद से बाबर आजम ने अब तक 15 टेस्ट मुकाबले खेले हैं लेकिन शतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां देखने को सिर्फ मिली हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ ये टेस्ट सीरीज बाबर आजम के करियर के लिए काफी अहम रहने वाली है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा रहा है बाबर आजम का रिकॉर्ड

बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी बेहतर देखने को मिला है। बाबर ने कुल 5 टेस्ट मैच अब तक बांग्लादेश के खिलाफ खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 43.71 के औसत से कुल 306 रन बनाए हैं। इस दौरान बाबर के बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है जबकि एक पारी में वह डक पर भी आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें

WTC में 5वें नंबर पर फिर भी ख्वाब ऊंचे-ऊंचे, शाहीन अफरीदी का बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले आया बड़बोला बयान

यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

Latest Cricket News