1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 07, 2026 06:55 pm IST,  Updated : May 07, 2026 06:55 pm IST

क्रिकेट जगत में अभी तक किसी भी देश की चयन समिति में उनके ही पूर्व खिलाड़ी होते हैं लेकिन इंग्लैंड पहली बार ऐसा फैसला लेने जा रहा है जो सभी के लिए हैरान करने वाला है। ईसीबी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ को अपनी पुरुष टीम का सिलेक्टर बनाने की तरफ बढ़ चुका है।

Marcus North- India TV Hindi
मार्कस नॉर्थ Image Source : AFP

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को अपनी पुरुष टीम के नए नेशनल सिलेक्टर का ऐलान करना है जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अभी तक इस पद को उनके पूर्व खिलाड़ी ल्यूक राइट संभाल रहे थे, लेकिन एशेज सीरीज 2025-26 के दौरान पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ईसीबी ने खाली हुए पद को लेकर कुछ नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, जिसमें इस पद को संभालने के लिए जो नाम सबसे आगे आया है वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ का है जो सभी के लिए एक चौंकाने वाली बात जरूर है। वहीं उनकी इस पद पर नियुक्ति आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ जून महीने की शुरुआत में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले हो सकती है।

इंग्लैंड टीम के सिलेक्टर बनने पहले विदेशी बनेंगे मार्कस नॉर्थ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से पिछले काफी सालों से इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले सिलेक्टर बनने के लिए मार्कस नॉर्थ की टक्कर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव फिन और डैरेन गॉफ से थी, जिसमें द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इन दोनों को पछाड़ दिया है। मार्कस नॉर्थ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में पांच क्लब का हिस्सा रह चुके हैं। अभी मार्कस नॉर्थ पिछले 8 सालों से डरहम काउंटी क्रिकेट के डायरेक्टर पद को संभाल रहे हैं जिसमें यदि वह सिलेक्टर के पद को संभालते हैं तो उन्हें इस पोजीशन से इस्तीफा दे देंगे।

बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के करीबी माने जाते हैं मार्कस नॉर्थ

मार्कस नॉर्थ ने डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर पद को संभालने के साथ-साथ द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए भी काम किया है, जिसमें वह बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के भी काफी करीबी माने जाते हैं। नॉर्थ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो 21 टेस्ट मैच खेले हैं उसमें उन्होंने 35.48 के औसत से कुल 1171 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय पारियों के साथ चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से 37 शतक देखने को मिले हैं जहां उन्होंने कुल 13764 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान नहीं जाएंगे ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी की साजिश नाकाम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी सीरीज, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल