A
Hindi News खेल क्रिकेट मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी टीम ने 6.44 करोड़ में खरीदा

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी टीम ने 6.44 करोड़ में खरीदा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ी खबर आई है। मुस्तफिजुर रहमान को नई टीम का साथ मिल गया है।

Mustafizur Rahman- India TV Hindi Image Source : AP मुस्तफिजर रहमान

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पिछले 1 महीने से चर्चा का विषय बने हुए थे। मुस्तफिजुर रहमान की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB और BCCI आमने-सामने आ गए थे। दरअसल, BCCI के कहने पर KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। BCCI के इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया। नतीजा ये हुआ कि ICC को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को T20 वर्ल्ड कप में शामिल करना पड़ा। 

मुस्तफिजुर रहमान को मिला PSL टीम का साथ

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज होना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ी खबर आई है। मुस्तफिजुर रहमान ने नई टीम का दामन थाम लिया है। मुस्तफिजुर रहमान अब पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में खेलते नजर आएंगे। लाहौर कलंदर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को साइन करने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 11 से पहले सीधे तौर पर साइन करने की घोषणा की है।

6.44 करोड़ में हुई साइनिंग

फ्रेंचाइजी ने 5 फरवरी को इस डील का खुलासा किया, जिसमें बताया गया कि मुस्तफिजुर एक बार फिर टीम की जर्सी पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस लेफ्ट-आर्म सीमर को PKR 6.44 करोड़ में साइन किया गया है। मुस्तफिजुर इससे पहले 2016 और 2018 में कलंदर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

लाहौर कलंदर्स ने मुस्तफिजुर के टीम से जुड़ने पर कहा कि। मुस्तफिजुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं है, वह हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा है, जिसने कभी हमें नहीं छोड़ा। लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने कहा- हम उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में वापस पाकर बहुत खुश हैं। उनका टैलेंट, अनुभव और समर्पण हमारे लिए बहुत कीमती होगा क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना और PSL 11 में अपनी छाप छोड़ना है।

टीम में पहले से ही कई स्टार खिलाड़ी

मुस्तफिजुर के आने से उस टीम को और मजबूती मिली है, जिसमें पहले से ही कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। लाहौर कलंदर्स ने ऑक्शन से पहले कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, ऑलराउंडर सिकंदर रजा और युवा खिलाड़ी मोहम्मद नईम को अपने कोर ग्रुप में रखा है।

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: सुबह से रात तक क्रिकेट का रोमांच, आज खेले जाएंगे 4 वॉर्म-अप मैच; धांसू टीमों के बीच टक्कर

स्टार भारतीय बल्लेबाज की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, बताया कब होगा कमबैक

Latest Cricket News